किशनगंज, जनवरी 16 -- टेढ़ागाछ। भारत-नेपाल सीमा स्थित एसएसबी कैंप माफीटोला के जवानों ने नेपाल से भारत की ओर लाए जा रहे चार मवेशियों को गुरुवार को जप्त कर लिया । असिस्टेंट कमांडेंट जगदीश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह लगभग 6 बजकर 35 मिनट पर नेपाल सीमा के रास्ते तस्करी की नीयत से चार मवेशियों को भारतीय सीमा में प्रवेश कराया जा रहा था। पीलर संख्या 153 के समीप लगभग 100 मीटर भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही एसएसबी के इंस्पेक्टर ठाकुर ओकराम एवं गश्ती कर रहे सात अन्य जवानों की नजर मवेशियों को ले जा रहे व्यक्ति पर पड़ी लेकिन कुहासा का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद मवेशियों को जप्त कर आगे कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.