गोरखपुर, अप्रैल 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राजघाट थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर मोहल्ले में सोमवार सुबह एक चार मंजिला मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मकान के तीसरे तल पर लगी, जिसके बाद घर में मौजूद परिवार के लोग शोर मचाते हुए नीचे की ओर भागे और किसी तरह अपनी जान बचाई। आस-पड़ोस के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और गोलघर फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजघाट पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर निवासी ऋषभ कश्यप ड्राई फ्रूट्स का कारोबार करते हैं और उनके परिवार में 12 सदस्य रहते हैं। सुबह करीब 8 बजे तीसरी मंजिल पर खिड़की में लगे विंडो एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जो धीरे-धीरे कमरे और फिर पूरे हिस्से में फैल गई। घटना के बाद आसपास के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.