चार ब्लॉक में 73 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन, सूची जारी
संभल, मई 28 -- जिले के चार बाल विकास परियोजनाओं असमोली, गुन्नौर, पवांसा तथा रजपुरा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सीधी भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मुख्य विकास अधिकारी तथा नवीन चयन समिति की अनुमति के बाद आवेदन पत्रों का मिलान, परीक्षण और पात्र अभ्यर्थियों की जांच कर अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों की वरीयता का अंकन पोर्टल पर कर पात्र उम्मीदवारों का चयन किया गया। चयन सूची संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय, विकास खंड कार्यालय, तहसील तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में असमोली में 30, गुन्नौर में 14, पवांसा में 21 तथा रजपुरा में 8 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। साथ ही कोई भी अभ्यर्थी चयन से संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.