इटावा औरैया, जून 12 -- इटावा। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के बाद अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है । इस सूची के अनुसार जिले में पंचायत चुनाव में अब 9 लाख 51 हजार 272 मतदाता होंगे, जो पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। खास बात यह है कि इस पुनरीक्षण अभियान के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार जिले 4 विकासखंड ऐसे हैं जिनमें मतदाताओं की संख्या पिछले चुनाव की संख्या से कम हो गई है। यह भी पढ़ें- दावा और आपत्तियों के निस्तारण के बाद कम हो गए 13684 मतदातामतदाता संख्या में कमी और वृद्धि इसके विपरीत 4 ब्लाकों में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह कोई ज्यादा नहीं है और कुल मिलाकर जिले में 6739 मतदाता बढे हैं। मतदाता सूची का जो प्रकाशन किया गया है उसके अनुसार चार ब्लाकों में मतदाताओं की संख्या में कमी आई है। ...