पीलीभीत, दिसम्बर 20 -- पीलीभीत। मनरेगा योजना के तहत विकास खंडों में मानव दिवस कम होने के कारण चार खंड विकास अधिकारियों और चार अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसमें खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मरौरी, खंड विकास अधिकारी और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अमरिया, खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी बिलसंडा, खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी बीसलपुर शामिल हैं। श्रम एवं रोजगार के उपायुक्त हेमंत कुमार यादव ने बताया कि विकास खंडों में मानव दिवस कम होने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.