चार बीईओ बने बीएसए कैडर के अधिकारी
शाहजहांपुर, मई 29 -- शाहजहांपुर। जिले के चार खंड शिक्षा अधिकारियों को शासन ने पदोन्नति देकर बीएसए कैडर यानी समूह ख में शामिल कर लिया गया है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल बन गया। सिंधौली के खंड शिक्षा अधिकारी केडी यादव, कटरा खुदागंज के हेमेंद्र सिंह, ददरौल के सुरेंद्र मौर्या तथा नगर क्षेत्र शाहजहांपुर के नगेंद्र सिंह को पदोन्नति प्रदान की गई है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभी अधिकारियों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.