मुंगेर, मार्च 1 -- बरियारपुर। शनिवार को बरियारपुर- खड़गपुर मार्ग में बहादुरपुर स्थित एक दुकान में श्रम प्रवर्तन विभाग के निर्देश पर प्रखंड श्रम पदाधिकारी दिलीप झा ने नेतृत्व छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। इसकी जानकारी देते हुए श्री झा ने बताया कि थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक दुकान जिसमें ई रिक्शा से संबंधित कार्य होते है। जहां से चार बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया है। सभी मुक्त किए बाल श्रमिको को बाल कल्याण समिति को सौप दिया गया है। बताया कि बाल श्रम कानून के तहत दुकान के संयोजक पर एफआईआर दर्ज करायी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.