पूर्णिया, मई 1 -- पूर्णिया। श्रम संसाधन विभाग के निर्देशानुसार पूर्णिया जिला के दो प्रखंडों टीकापट्टी और रूपौली में धावा दल के द्वारा भिन्न-भिन्न प्रतिष्ठानों में सघन अभियान चलाकर चार बच्चों को बाल श्रम से विमुक्त करवाया गया। बच्चों की उम्र 12 से 13 वर्षों के बीच है। इस अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संजीव कुमार, अमरनाथ यादव, पवन शर्मा, कुमार गौरव, अवधेश कुमार, शेखर तिर्की, मो शाहिद, प्रयास जैक सोसाइटी और संबंधित थानों के पुलिस बल मौजूद थे। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार वृहद आश्रय गृह कटिहार में आवासित किया गया है और संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। यह भी पढ़ें- 'बाल श्रम विकास में बाधा व अधिकारों का उल्लंघन' साथ ही साथ सभी नियोक्ताओं से शपथ-पत्र भी लिया गया है कि वे भविष्य में बच्चों से बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.