कटिहार, जुलाई 19 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि मनिहारी साहिबगंज के बीच फेरी सेवा परिचालन में झारखंड कर साहिबगंज जिला प्रशासन की मनमानी के कारण पेच फंसता जा रहा है l साहिबगंज की ओर से तीन वर्षों में राजस्व प्राप्ति की रिपोर्ट अब तक नहीं भेजी गई है l बताते चलें कि फेरी सेवा परिचालन कर लिए इस बार कटिहार जिला प्रशासन को निविदा प्रक्रिया पूरी करनी है l हर दो वर्ष पर निविदा साहिबगंज और इसके बाद कटिहार जिला प्रशासन द्वारा की जाती है l निविदा प्रक्रिया पूरी करने को लेकर मुख्यालय स्तर से पिछले पांच वर्षों में राजस्व प्राप्ति की रिपोर्ट मांगी गई थी l जिसमें दो वर्ष का राजस्व प्राप्ति रिपोर्ट कटिहार तथा तीन वर्ष का साहिबगंज से संबधित है l राजस्व सम्बन्धी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को लेकर डीएम ने साहिबगंज उपायुक्त से बात भी की l अब तक चार बार रिमाइंडर भी भेजा ...