चार बार निलंबन और कई बार नोटिस, स्कूल से गायब रहने वाले सहायक अध्यापक पर ऐक्शन, बर्खास्त
अमेठी, जुलाई 30 -- Amethi News: यूपी के अमेठी में लापरवाही के चलते चार बार निलंबित हो चुके सहायक अध्यापक की कार्यशैली में थोड़ा सा भी सुधार नहीं आया। विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने और काम में लापरवाही करना सहायक अध्यापक के आचरण में शुमार हो चुका था। इसको लेकर विभाग ने सख्त ऐक्शन लिया। बीएसए ने विभागीय निर्देशों की अनदेखी करने वाले सहायक अध्यापक संतोष कुमार पाल को सेवा से बर्खास्त कर दिया। संतोष पाल शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे बख्तावर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनके खिलाफ पूर्व में चार बार निलंबन की कार्रवाई हो चुकी थी। बार-बार अवसर दिए जाने के बाद भी उनके कार्य एवं व्यवहार में सुधार नहीं होने पर विभाग ने यह कार्रवाई की है। विभागीय अभिलेखों के अनुसार संतोष कुमार पाल को पहली बार 16 नवंबर 2021 को निलंबित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.