चार बार आई आंधी में पेड़ों से गिरे 60 प्रतिाशत आम
आगरा, जून 8 -- जनपद में चार बार आई आंधी से आम के बाग मालिकों व ठेका पर बाग लेने वालों को भारी नुकसान हुआ है। बाग में आम के पेड़ों से अब तक आंधी में 60 प्रतिशत फल गिर चुका है। आंधी में गिरे आम के फलों की कीमत भी बाग मालिको को नहीं मिली है। बाग ठेके पर लेने वालों की उम्मीद अब पेड़ों पर बचे 40 प्रतिशत आम के फलों से है। उनकी समझ में नहीं आ रहा है, नुकसान की भरपाई कैसे होगी। सोमवार को ढोलना के भामौं में आम के बाग को ठेका पर लेने वाले सरनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने छह बीघा आम का बाग 95 हजार रुपए में ठेके पर लिया था। उन्हें इस बार पेड़ों पर लगे फल को देखकर अच्छी कमाई की उम्मीद थी। सरनाम सिंह की उम्मीद पर जनपद में चार बार आई आंधी ने तुशारापात कर दिया है। आम के छह बीघा भूमि पर लगे पेड़ों पर कम से कम 30 से 35 कुंटल आम आने की उम्मीद थी। आंधी में पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.