कन्नौज, अप्रैल 30 -- जलालाबाद। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जिला कारागार अनौगी का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चार बांग्लादेशी बंदियों को अलग बैरक में रखने के निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सके। दोनों अधिकारियों ने जेल अस्पताल, गल्ला गोदाम और महिला बैरक का निरीक्षण किया। महिला बंदियों से बातचीत में किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई। अस्पताल की स्थिति संतोषजनक पाई गई और वर्तमान में कोई बंदी गंभीर रूप से बीमार नहीं है। जिलाधिकारी ने जेल चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ चौधरी को निर्देश दिए कि बदलते मौसम को देखते हुए बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए और समय पर दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। गर्मी को ध्यान में रखते हुए ठंडे पानी और पंखों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.