फतेहपुर, मार्च 13 -- फतेहपुर,संवाददाता। चौफेरवा में हुए तिहरे मौत कांड की जांच में मोबाइल कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना का सही समय सामने आया है। वारदात चार बजे के बाद हुई है। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि मृतक अमर श्रीवास्तव का मोबाइल फोन घटना वाले दिन शाम करीब चार बजे तक सक्रिय था। इसके बाद फोन बंद हो गया। ऐसे में पुलिस मान रही है कि घर के भीतर हुई पूरी वारदात चार बजे के बाद ही हुई होगी। हालांकि अमर ने दो बजे के बाद किसी के फोन नहीं उठाए थे। बता दें कि बुधवार को चौफेरवा में घर के अंदर अमर श्रीवास्तव, उनकी मां सुशीला श्रीवास्तव के शव और चाचा सुनील श्रीवास्तव मरणसन्न हालत में मिले थे। घटनास्थल से सल्फास, गिलास और खून से सना ब्लेड बरामद हुआ था। सुसाइड नोट भी मिला था। जिसके आधार पर पुलिस ने अधिवक्ता दिलीप त्रिवेदी, संजय सिंह, शुभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.