बाराबंकी, फरवरी 22 -- बाराबंकी। हैदरगढ़ थाना के एक गांव निवासी महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके चार बच्चे घर में हैं। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। हैदरगढ़ थाना के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी सुबेहा थाना क्षेत्र में हुई थी। पति से विवाद के चलते वह पिछले एक साल से अपने चार बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। 21 फरवरी की देर शाम अचानक विवाहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.