चार बच्चों को छोड़ युवक संग गई महिला, नकदी और जेवरात ले जाने का आरोप
इटावा औरैया, जून 21 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के एक मोहल्ले महिला घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर अपने युवक के साथ चली गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि चारों बच्चे घर पर ही रह गए हैं। पति ने रिपोर्ट दर्ज करा पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है। मोहल्ला निवासी एक युवक ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 25 वर्षीय पत्नी शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से बिना बताए निकल गई। आरोप है कि जाते समय वह घर में रखे लगभग 80 हजार रुपये नकद व सोने के जेवरात भी अपने साथ ले गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी किसी युवक के संपर्क में थी और आशंका है कि वह उसी के साथ चली गई है। महिला के अचानक घर छोड़ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.