कन्नौज, फरवरी 5 -- गुरसहायगंज। चार बच्चों की मां अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। मामले में पति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक मोहल्ला निवासी पति ने कोतवाली में दर्ज कराई की रिपोर्ट में कहा है कि 15 जनवरी को उसकी पत्नी कस्बा समधन निवासी अपने प्रेमी आदिल नामक युवक के साथ चार बच्चों को छोड़ कर चली गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा है। आरोप है कि उसका प्रेमी पत्नी को बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके महिला व आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.