हापुड़, फरवरी 11 -- जनपद में खूंखार कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को चार बच्चों ने कुत्तों को काटकर जख्मी कर दिया। जिन्हें अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए। वहीं, रैबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए रोज मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। जिले में कुत्तों का आतंक दिनोंदिन बढ़ रहा है। कुत्तों ने बच्चों बड़ों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। सड़क चलते लोगों पर कुत्ते काटकर घायल कर रहे हैं। बुधवार को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में चार बच्चे रैबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे। सभी को कुत्तों ने काटकर जख्मी किया था। इसके अलावा सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रैबीज के 123 इंजेक्शन लगे। वहीं, जिला अस्पताल में भी रैबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए भी भीड़ रही। यहां भी 50 से अधिक मरीज रैबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.