चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बगहा, अगस्त 12 -- योगापट्टी/शनिचरी, एक संवाददाता। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के उचौलिया में एनएच-30 पर सड़क हादसे में कटहरवा के हरेंद्र लाल यादव की मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी उमा देवी, पिता रामेश्वर प्रसाद यादव समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जा रही थी। उनकी मौत से चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। दो पुत्री अनिता कुमारी (28)व विनीता कुमारी (26) की शादी हो चुकी है। पुत्र कृष्णा कुमार (24) व बलराम कुमार (20) की शादी नहीं हुई है। पिता ने बताया कि मेरा पुत्र छत्तीसगढ़ में गुड़ मिल में गन्ने की आपूर्ति करता था। वह साल में तीन महीने के लिए छत्तीगढ़ जाता था, सीजनभर गन्ने की आपूर्ति कर घर लौट आता था। ठेका पर वह मिल में गन्ने की आपूर्ति करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.