प्रयागराज, जनवरी 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पूरामुफ्ती क्षेत्र के अहमदपुर पावन में एक ही परिवार के चार बच्चों के तालाब में डूबने की घटना को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने गहरा दु:ख और आक्रोश जताया है। इस संबंध में शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें घटना को संदिग्ध बताते हुए इसकी सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, अफ़रोज़ अहमद, मानस शुक्ला, कामेश्वर सोनकर, प्रतिमा त्रिपाठी, विशाल सोनकर, प्रदीप द्विवेदी, सरताज मोहम्मद, अजय श्रीवास्तव, सचिन कुशवाहा, केशव पासी, मोहम्मद जावेद सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...