चार बच्चों की मां से अफेयर, शादी का दबाव बनाने लगी प्रेमिका तो प्रेमी ने कर दी हत्या
संवाददाता, अगस्त 13 -- शादी का दबाव बनाने पर मंगलवार रात प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या करने पर यूपी के बुलंदशहर में खुर्जा की शिवलोक कॉलोनी में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, परिजनों ने हत्यारोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। गांव नेहरूपुर निवासी अजीत करीब आठ माह पूर्व से कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के शिवलोक कॉलोनी में एक किराये के मकान में रहता है। पुलिस के अनुसार उसका प्रेम प्रसंग करीब तीन वर्ष से गांव नेहरूपुर निवासी बेबी (35 वर्षीय) पत्नी पंकज उर्फ बंते के साथ चल रहा है। मंगलवार को बेबी ने अजीत से शादी करने का दबाव बनाया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। यह भी पढ़ें- रेप मामले में सबूत नहीं लेकिन केस दर्ज करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.