चार बच्चों की मां तीन दिन से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
औरैया, अप्रैल 30 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से चार बच्चों की मां तीन दिन से लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न लगने पर पति ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित अभिलाख सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी संध्या मंगलवार सुबह घर का काम करने के बाद अचानक लापता हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन कहीं भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से महिला का पता लगाने की गुहार लगाई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.