बगहा, अगस्त 21 -- बगहा। नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलहवा गांव में चार बच्चों की मां कौशिल्या देवी (35)की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति अनिल गोंड पर मारपीट करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची नौरंगिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया।

मृतका के परिवार की रिपोर्ट मृतका की भाभी करिश्मा के अनुसार, कौशिल्या की बड़ी बेटी की कुछ दिन पूर्व बेतिया में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोप है कि बेटी की मौत के बाद पति ने कौशिल्या के साथ मारपीट की थी। परिजनों का दावा है कि मारपीट के दौरान उसकी पीठ में चोट लगी थी। इसके बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने आशंका जताई है कि कौशिल्य...