मुरादाबाद, अप्रैल 10 -- ढकिया मार्ग स्थित एक गांव की रहने वाली चार बच्चों की मां अपने पड़ोसी किशोर के साथ फरार हो गई। परिजनों ने महिला को पकड़ कर पुलिस को सपुर्द कर दिया। ठाकुरद्वारा ढकिया मार्ग स्थित एक गांव निवासी महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है। महिला के चार बच्चे हैं।उसका लगभग दो वर्ष से अपने पड़ोसी एक किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व महिला अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई। महिला और उसके प्रेमी के परिजनों ने दोनों की तलाश कर शुक्रवार को पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...