चार बच्चों की जान बचाने वाले मनीष को डीएम की मदद
देहरादून, मई 24 -- देहरादून। मानवता और साहस की मिसाल पेश करने वाले ब्रह्मपुरी निवासी मनीष शर्मा के परिवार की मदद के लिए जिला प्रशासन आगे आया है। डीएम सविन बंसल ने मनीष को राइफल क्लब फंड से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है, ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। जिला प्रशासन मनीष के बेटे की शिक्षा का संपूर्ण खर्च भी वहन करेगा। एक वर्ष पूर्व मनीष ने अपनी जान की परवाह न करते हुए हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ रहे चार बच्चों की जान बचाई थी। इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसने के कारण डॉक्टरों को उनके दोनों हाथ काटने पड़े थे। हाथ खोने के बाद मनीष के सामने परिवार के भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया था। मनीष ने पत्नी और दो बच्चों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई थी। डीएम सविन बंसल ने तत्काल आर्थिक मदद के निर्देश दिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.