चार बच्चों की जान खतरे में पड़ी, राहगीरों ने बचाई जान
मैनपुरी, मई 17 -- जरा सी लापरवाही से चार बच्चों की जान खतरे में पड़ गई। बीमार मां को लेकर आया युवक चार बच्चों को कार में बंद करके अस्पताल की इमरजेंसी में चला गया। कार भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे खड़ी थी। कार के अंदर से बच्चों ने शोर मचाया तो मौके से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ गई। तत्काल बच्चों को बाहर निकाला गया। बच्चे बुरी तरह घबरा गए थे। मामला रविवार दोपहर का है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक युवक अपनी मां को उपचार के लिए लेकर आया, साथ में उसके चार बच्चे भी आए। युवक चार बच्चों को कार के अंदर बंद करके बूढी मां को लेकर इमरजेंसी में चला गया। मां सांस की बीमारी से पीड़ित थी। कार के पास से गुजर रहे लोगों ने बच्चों को छटपटाते हुए देखा तो शोर मचा दिया। तत्काल इमरजेंसी से युवक को बुलाया गया और बच्चों को बाहर निकाला गया। बच्चे बाहर निकले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.