नई दिल्ली, मई 18 -- पंजाब भाजपा के नेता डॉ. जगमोहन राजू ने सिख दंपतियों से चार बच्चे पैदा करने की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनसंख्या में लगातार सिखों की आबादी घट रही है। इसलिए सिख दंपतियों को चार बच्चे पैदा करना चाहिए। इन दंपतियों प्रोत्साहित करने के लिए भाजपा नेता ने मुख्य मंत्री भगवंत मान से चार बच्चे पैदा करने वालों को प्रोत्साहन राशि देने की मांग करते हुए खत लिखा है। गौरतलब है कि पंजाब भाजपा नेता की तरफ से यह मांग ऐसे समय में आई है, जब आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्र बाबू नायडू ने चार बच्चे पैदा करने वालों को नकद राशि देने की योजना बनाने का ऐलान किया है। भाजपा नेता ने सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखे पत्र को भी सार्वजनिक किया। इस खत में उन्होंने लिखा, "सिख समुदाय भारत में संवैधानिक रूप से मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक सम...