चार बच्चे का पिता प्रेमिका को लेकर फरार
जहानाबाद, अगस्त 11 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। वर्तमान समय में मानवीय संवेदना लगातार कम होती जा रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण मखदुमपुर थाने में देखने को मिला। थाना क्षेत्र के खलकोचक महिला लीला देवी अपने चार छोटे- छोटे बच्चों को लेकर थाना आई थी। उसका कहना था कि उसका पति विकास मांझी चार बच्चों एवं उसे छोड़कर दूसरी महिला के साथ कहीं चला गया है। परिवार का भरण पोषण मजदूरी से होता था। पिता के फरार होने के बाद बच्चों का लालन पालन करना मुश्किल हो गया है। फोन करने पर वह काफी गाली देता है और धमकी देता है। वह ठीक से पता भी नहीं बताता है। यह भी पढ़ें- Banka News: पत्नी और एक पुत्री को छोड़ युवक ने रचाई दूसरी शादी, मामला पहुंचा थाना पुलिस को आवेदन देखकर हुआ पति को समझ कर बुलाने की मांग कर रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.