जहानाबाद, मार्च 7 -- जहानाबाद, निज संवाददाता शहर की चार फीडर में रविवार को दिन में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एरकी पावर स्टेशन में 33 केवी रिकंडक्टिट कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसके कारण रविवार की सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली कटी रहेगी। रिकंडक्टिंग के कारण राजा बाजार फीडर, बभना फीडर, कोर्ट एरिया फीडर तथा मांदिल फीडर प्रभावित रहेगा। बभना, राजा बाजार, गांधी मैदान, एरकी, कोर्ट एरिया, होरिलगंज, बत्तीस भवरिया सहित प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ता उक्त अवधि मे बिजली से संबंधित आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था कर ले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.