औरंगाबाद, अप्रैल 2 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के मनोरा वाजितपुर गांव से पुलिस ने बुधवार की रात तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि जगदीश चौधरी, रामनाथ चौधरी और अरुण चौधरी के विरुद्ध दाउदनगर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट द्वारा वारंट जारी था। जारी वारंट के आधार पर संध्या गश्ती और विशेष छापेमारी अभियान के दौरान उक्त तीनों को उनके ही घर से गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। वहीं, विशेष छापेमारी के क्रम में थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी फरार वारंटी टुनटुन राम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.