चार प्रभारी रहे गैर हाजिर, निरस्त हुई डीएचएस
बस्ती, मई 26 -- बस्ती। सीडीओ सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को निरस्त कर दिया गया। बैठक में परसरामपुर, कुदरहा, दुबौलिया व हर्रैया के प्रभारी चिकित्साधिकारी गैर हाजिर थे। उनकी जगह पर सेकंड मेडिकल ऑफिसर बैठक में आए थे। सीडीओ ने एक साथ चार प्रभारी के मीटिंग से गैर हाजिर रहने को गंभीरता से लेते हुए बैठक को निरस्त कर दिया। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि दूसरी तारीख ले लें, जिसमें सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी हाजिर रहें। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार शाम को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम के स्थान पर अध्यक्षता कर रहे सीडीओ ने हाजिरी लेना शुरू किया तो पाया कि चार ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्साधिकारी बैठक में मौजूद नहीं हैं। यह भी पढ़ें- सहपऊ एमओआईसी सहित दस स्वास्थ्यकर्मी मिले गैर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.