चार प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस
कौशाम्बी, जून 30 -- बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने मंगलवार को बीआरसी मंझनपुर के सात स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने चार प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन विद्यालयों के सभी शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्ट जारी किया है। बीएसए के औचक निरीक्षण व कार्रवाई से संबंधित शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। निरीक्षण के लिए बीएसए सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पाया कि नामांकित 161 बच्चों के सापेक्ष महज तीन उपस्थित मिले। अनुपस्थित शिक्षामित्र को रजिस्टर में अनुपस्थित नहीं किया गया और सभी शिक्षक एक साथ बैठकर गुप्पे लड़ा रहे थे। मामले में उन्होंने विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं को प्रतिकूल प्रविष्ट जारी कर दिया। यहां के बाद वह प्राथमिक विद्यालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.