महाराजगंज, अप्रैल 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता व सोशल मीडिया प्लेटफार्म की चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस समय चल रहे पांच प्रदेशों के चुनाव में चार प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कहा कि इस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बड़ा राजनैतिक कद किसी का भी नहीं है। यह संसद में साफ तौर पर दिखता है। आनंदनगर में एक निजी कार्यक्रम में आईं सुप्रिया श्रीनेत ने ये बातें बातचीत के दौरान कही।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, अव्यवस्था के साथ बेरोजगारी चरम पर है। किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। एलपीजी गैस, पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर मचे हाहाकार से आम जनमानस मुश्किल में हैं। हर तबके के लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं, सरकार के पास इसका कोई निराकरण नहीं है। कोई ठोस योजना नहीं बन...