उन्नाव, मई 9 -- उन्नाव। खाद्य सुरक्षा विभाग ने चार प्रतिष्ठानों से 13 खाद्य नमूने लिए, जिन्हें जांच को प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पाटन स्थित श्रीबाला जी इंटरप्राइजेज देसी घी, सदर बाजार शाहगंज स्थित प्रदीप किराना भंडार से गोवर्धन ब्रांड देसी घी, हरी बोल ब्रांड सूरजमुखी तेल, बीकानेरी गोल्ड ब्रांड मूंगफली का तेल, फाच्र्युन गोल्ड ब्रांड रिफाइंड ऑयल और स्पष्टशक्ति ब्रांड तिल के तेल का नमूना लिया। जवाहरनगर स्थित सुरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी से किंग्स ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रुचि गोल्ड ब्रांड रिफाइंड, न्यूटी प्लस ब्रांड सोयाबीन ऑयल का नमूना लिया। सिविल लाइंस स्थित रिलाइंस स्मार्ट मार्ट से कच्ची घानी सरसों का तेल, सोयाबीन ऑयल, गॉड लाइफ ब्रांड सोयाबीन ऑयल, शाही परिवार ब्रांड सरसों का तेल नूमना लिया। यह भी पढ़ें- रविन्द्रा ऑय...