सिमडेगा, मार्च 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बानो हुरदा की पुलिस ने चार प्रतिबंधित मवेशी सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। डीएसपी रणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि एसपी श्रीकांत एस खोटरे को प्रतिबंधित मवेशी के तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा जमताई मोड़ हुरदा के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। इसी क्रम में सफेद रंग का पिक-अप उड़ीसा जमताई रोड की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख कर पिक-अप वाहन चालक अपने वाहन को कच्ची सड़क की तरफ मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा वाहन का पीछा कर जमताई पंचायत भवन के पास रोका गया। वाहन का जांच करने पर वाहन में चार प्रतिबंधित मवेशी जब्त किया गया। मौके पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.