सहरसा, जनवरी 25 -- सहरसा। अब प्रखंड और अंचल के कर्मी भी दीदी की रसोई का खाना चखेंगे। जिले के चार प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में दीदी की रसोई संचालित होगी। जिन प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में दीदी की रसोई शुरू होगी वे सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, सलखुआ और सोनवर्षाराज है। इन जगहों पर दीदी की रसोई शुरू करने के लिए जीविका ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से जगह मांगी है। अगर जगह मिल गया तो इसी साल के मार्च माह से चारों प्रखंड सह अंचल भवन में दीदी की रसोई संचालित होने लगेगी। प्रखंड सह अंचल भवन में दीदी की रसोई शुरू होने के बाद कार्यालय परिसर में ही पदाधिकारी और कर्मियों को भोजन व नाश्ते की सुविधा मिल जाएगी। उन्हें भोजन और नाश्ते के लिए बाजार में होटल, स्वीट कार्नर या ढाबा ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जाने और वापस आने में लगने वाले समय व वाहन के ईंधन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.