बगहा, दिसम्बर 23 -- ठकराहा प्रखंड जिला मुख्यालय से सुदूर,भौगोलिक दृष्टिकोण से अलग-थलग सूबे के सबसे पिछड़े में से एक प्रखंड है। यह प्रखंड शैक्षणिक विकास के नाम पर हमेशा हाशिए पर है। यहां उच्च शिक्षा के लिए डिग्री तथा पॉलीटेक्निक कॉलेज की मांग व जन संघर्ष राजनीतिक पेच की शिकार हो रही है। गंडक पार क्षेत्र के चार प्रखंडों ठकराहा, भितहा, मधुबनी व पिपरासी में ठकराहा प्रखंड सबसे पिछड़ा हुआ है। यहां के बच्चे मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद आगे की शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं। आर्थिक तंगी से साधारण परिवार के बच्चों की आगे की उच्च शिक्षा की पढ़ाई प्रभावित हो जा रही है। नतीजतन होनहार बच्चों की दिशा बदल जाती है। आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होने पर यहां के अभिभावकों के बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वे मेहनत मजदू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.