मधेपुरा, नवम्बर 11 -- पुरैनी। प्रखंड के चार पंचायतों के पैक्स कार्यालय में धान की खरीदारी शुरू हो गयी है। आगामी 15 फरवरी तक धान खरीदारी करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। बीसीओ अनिल कुमार ने बताया कि किसानों से सरकारी दर पर ए ग्रेड धान प्रति क्विंटल 2389 रुपए खरीद किए जा रहे हैं। वहीं न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपए में धान क्रय किया जा रहा है। चार पंचायत पुरैनी, औराय, गणेशपुर और सपरदह पैक्स में धान की अधिक प्राप्ति हो रही है। शेष पैक्सों में धान की अधिप्राप्ति नहीं की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.