सीवान, मार्च 18 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव की सरगर्मी अंतिम दौर में है। प्रखंड क्षेत्र के चार पैक्सो के लिए के लिए बुधवार को चुनाव कराए जाने हैं। मतदान कर्मियों को मतदान केदो पर भेजा गया है। प्रखंड के बघौना, कचनार, भागर व नयागांव पैक्स में मतदान होने है। इन चार पैक्सों के लिए कुल 14 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि बघौना में चार, कचनार में दो, भागर में पांच व नयागांव में तीन मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जिस पर लगभग 8575 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि बघौना में 2287, कचनार में 1184, भागर में 3004 व नयागांव में 2100 मतदाता हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.