चार पेड़ के एवज में एक की कार्यवाही कर कोरम पूरा
फतेहपुर, जून 19 -- मलवां। धरती का श्रंगार कहे जाने वाले पेड़ों को वन विभाग की मिलीभगत के चलते दिनों दिन वन माफियाओं द्वारा उजाड़ा जा रहा है। वहीं कार्यवाही के नाम पर महज कोरम पूरा करके इतिश्री कर ली जाती है। ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र के बड़ा बगहा का प्रकाश में आया जहां छूट प्रजाति के पेड़ की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों को भी जमींदोज कर दिया गया। बड़ा बगहा के किनारे स्थित जंगल में वन माफियाओं द्वारा छूट प्रजाति के सिरस के दो पेड़ कटवाने के साथ ही एक नीम व एक गूलर का पेड़ जमींदोज कर दिया गया। जबकि दूसरे गूलर के पेड़ को आधा काटने के बाद आहट सुनकर ठेकेदार उसे छोड़कर निकल गया। वहीं क्षेत्रीय वन दरोगा अंकित वर्मा का कहना है कि नीम का पेड़ नहीं काटा गया है। महज दो छूट प्रजाति के पेड़ सहित एक गूलर का पेड़ काटा गया है। जिसके चलते सम्बंधित किसान व ठेकेदार के खि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.