हल्द्वानी, अप्रैल 23 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुखानी पुलिस ने दो आरोपियों को चार पेटी बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ सुशील जोशी ने बताया कि गैस गोदाम रोड पर चेकिंग के दौरान एक स्कूटी को रोका। स्कूटी में पेटियां रखी थी। चालक और पीछे बैठे युवक से पूछताछ की तो दोनों कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। पुलिस ने तलाशी ली तो चार पेटी बीयर बरामद हुई। आरोपियों की पहचान दीपक भट्ट निवासी प्रेम विहार कॉलोनी रामपुर रोड और भुवन चंद्र निवासी मोतियापाथर, अल्मोड़ा के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी मुनाफे के लिए इसे बेचने की फिराक में थे। स्कूटी को भी सीज कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...