फरीदाबाद, दिसम्बर 31 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस के चार पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक जोरवाल, भलाई निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त होने वालों में इंस्पेक्टर शीशपाल, इंस्पेक्टर केशव राम, ईएएसआई कृष्ण कुमार और ईएचसी रफीक अहमद शामिल हैं। डीआईजी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का नया अध्याय है। उन्होंने सभी के सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार से रिश्ता हमेशा बना रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.