बगहा, जुलाई 23 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना में बुधवार को 2010 बैच के 4 पीटीसी सिपाहियों को पदोन्नति देते हुए उन्हें एएसआई के पदभार दिया गया। एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा औऱ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सभी पदोन्नत सिपाहियों को बैच लगाकर उन्हें बधाई दी। एएसआई के पद पर पदोन्नत होने वालों में संजय कुमार पासवान, राकेश कुमार, अमिताभ बच्चन कुमार व दिनेश कुमार शामिल हैं। एसडीपीओ ने बताया कि पदोन्नति पाने वाले पुलिस अधिकारियो को बेहतर पुलिसिंग करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...