मोतिहारी, मार्च 2 -- तेतरिया। होली में शराब को लेकर राजेपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।इसी दौरान ठोठरा में अपर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार उपाध्याय ने छापेमारी कर चार पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार पियक्कड़ में मुजफ्फरपुर जिला के शिवाईपटी थाने के गैसपुर गांव के राकेश कुमार,मेहसी थाना क्षेत्र के भीमलपुर डेरवा के किशन कुमार,मुनटुन कुमार, अभिषेक कुमार यादव है। जानकारी थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...