चार पिकअप वाहन सहित सौलह मवेशी जब्त
किशनगंज, मार्च 28 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता बहादुरगंज थाना की पुलिस द्वारा शुक्रवार की अहले सुबह गश्ती के दौरान चार पिकअप वाहन में लोड सौलह मवेशी को जप्त करने में सफलता पाई। बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार चार पिकअप वाहन में दस जर्सी नस्ल की गाय और छह बछड़ा को वाहन में लोड कर मुजफ्फरपुर से सिल्लीगुड़ी ले जाने के दौरान पुलिस द्वारा एन एच फोरलेन दारूल उलूम चौक के पास मवेशी लदे वाहन को जप्त कर अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस द्वारा चार मवेशी लदे वाहन को जब्त करने के पश्चात मवेशी कारोबारी को भी थाना लाकर आवश्यक जांच पड़ताल जारी रखे हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.