मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- कांटी। मवेशी तस्करी के एक गिरोह का खुलासा गुरुवार को कांटी पुलिस ने किया। न्यू हाजीपुर बाईपास पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान थानाध्यक्ष रविकांत पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार पिकअप पर लदे 17 गाय व 17 बछियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान पांच मवेशी तस्करों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी मवेशियों को गोशाला भेज दिया गया है। हिरासत में लिए गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मवेशी की तस्करी से जुड़े कई धंधेबाजों का नाम सामने आए हैं। थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने कहा कि पूछताछ के बाद विधिसम्मत कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.