किशनगंज, मार्च 21 -- बहादुरगंज। शुक्रवार की अहले सुबह पश्चिम बंगाल के रास्ते चार पहिया वाहन पर विदेशी शराब का खेप लादकर अररिया ले जाने की गुप्त सूचना पर बहादुरगंज थाना की पुलिस टीम द्वारा एन एच फोरलेन लोहागड़ा हाट के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाकर चार पहिया वाहन में छिपाकर रखा 332.7 लीटर विदेशी शराब जप्त करने में सफल रही। बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार लोहागड़ा हाट के पास पुलिस वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक चार पहिया वाहन का चालक वाहन को पत्ती मिल चौक की तरफ़ ले जाकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस द्वारा पिछा कर वाहन को पत्ती मिल के पास धर दबोचा गया। चार पहिया वाहन का चालक पुलिस को चकमा देकर निकल भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन के साथ जब्त 332.7 लीटर विदेशी शराब मामले में अज्ञात वाहन चालक और वाहन स्वामी के विरुद्ध ...