गोरखपुर, जून 20 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। चार पहिया वाहन उपलब्ध कराने का झांसा देकर 10 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पिपराइच पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर-2, टोला लक्ष्मीपुर निवासी नवीन कुमार प्रजापति ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि बनचरा गांव निवासी शिव ब्रह्म नारायण पाण्डेय उर्फ अमन पाण्डेय ने उन्हें चार पहिया वाहन दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी की बातों पर विश्वास कर उन्होंने आरटीजीएस के माध्यम से उसके बैंक खाते में 10 लाख रुपये भेज दिए। यह भी पढ़ें- 6.35 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दर्ज नवीन कुमार का कहना है कि रकम प्राप्त करने के बाद आरोपी ने न तो वाहन उपलब्ध कराया और न ही पैसा वापस किया...