कौशाम्बी, मई 9 -- कस्तूरबा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज भरवारी के सामने 22 अप्रैल को सीएनजी ऑटो में चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बंधवा रजबर, मंझनपुर निवासी राजगीर रामधनी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका पैर दो जगह से टूट गया था। मामले की तहरीर चौकी पुलिस को दी गई थी, लेकिन केस नहीं किया जा रहा था। प्रकरण में कोखराज थाना पुलिस को तहरीर दी गई। शुक्रवार की रात पुलिस ने घायल के भाई करन की तहरीर पर चारपहिया वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.