हाजीपुर, दिसम्बर 29 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा थाना के चकमहदीन गांव में दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों द्वारा एक नवविवाहिता को प्रताड़ित कर ससुराल से भगा दिए जाने का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में अपने माता-पिता के घर सराय थाना के फुलवरिया गांव में रह रही मोनिका सिंह ने अपने पति जंदाहा थाना के चकमहदीन निवासी प्रभाकर चौधरी,ससुर बैद्यनाथ चौधरी एवं सास के विरुद्ध जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि उनकी शादी हिंदू रीति रिवाज से 29 मई 2023 को प्रभाकर चौधरी के साथ हुई थी। शादी के दौरान उनके माता-पिता ने उपहार स्वरूप 21 लाख रुपया नगद एवं करीब 10 लाख रुपए का आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं फर्नीचर आदि दिया था। बताया गया है कि शादी के दूसरे दिन से ही ससुराल वालों द्वारा चार चक्का वाहन एवं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.