अररिया, मार्च 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के मेंहदीपुर डुमरिया सीमा सड़क में सोमवार को एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन के ठोकर से एक 20 वर्षीय बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गये। उनका एक पैर की हड्डी फ्रक्चर हो गया। स्थानीय लोगों व परिजनों ने गंभीर रुप से घायल युवक को पीएचसी लाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहत्तर इलाज के लिए बाहर भेज दिया है। गंभीर रुप से घायल युवक हेमंत कुमार सिंह डुमरिया पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी सुरेन्द्र सिंह का पुत्र बताया जाता है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि हेमंत कुमार सिंह बाइक में पैट्रेाल भराने के लिए पेट्रोल पंप जा रहा था। चैता मोड़ के निकट मेंहदीपुर की ओर से आ रही चार पहिया वाहन बाइक को ठोकर मारते हुए भाग गया। स्थानीय लोगों व युवक को पीएचसी पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.